शनिवार, 9 जनवरी 2021

सर्दियों में जोड़ों का दर्द अपनाएं ये कारगर टिप्स |

 

sardiyon-me-jodon-ka-dard-apnaye-ye-kargar-tips,best-healthcare-tips-in-hindi
Health My Freak - Best HealthCare Tips In Hindi

सर्दी और जोड़ों के दर्द का एक रिश्ता-सा है| सर्दियों के मौसम में हड्डियों और जोड़ों के दर्द से पीड़ित व्यक्तियों के लिए परेशानी और बढ़ जाती है| ऐसे में हाथ और पैरों के जोड़ों में बहुत दर्द होने लगता है| अब सवाल यह उठता है कि

 सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या अधिक क्यों बढ़ जाती है?

इसका तो एक कारण यह है कि सर्दियों में तापमान कम होने से मांसपेशियों में खिंचाव होने लगता है और जोड़ों के आसपास की नसों में सूजन बढ़ जाती है, इससे मांसपेशियां भी अकड़ने लगती हैं, हड्डियों और जोड़ों में दर्द बढ़ने लगता है| तो आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ कारगर टिप्स, जो 

सर्दियों में आपके हड्डियों और जोड़ों के दर्द को दूर रखे। 


1. सुबह की गुनगुनी धूप और जोड़ों का दर्द गायब 

सर्दियों में सुबह की गुनगुनी धूप बहुत ही लाभकारी होती है| यह शरीर को गर्म रखता है, साथ ही विटामिन डी की कमी को भी दूर करता है, हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है और दर्द से राहत दिलाता है|  

2. शारीरिक रूप से सक्रिय रहें

सर्दियों में आमतौर पर आलस्य बढ़ जाता है| इस कारण हमारा घर से बाहर निकलना भी कम हो पाता है| शारीरिक सक्रियता में कमी होने का असर हमारे मांसपेशियों पर पड़ता है, जिससे जोड़ों पर दबाव बढ़ता है और जोड़ों में दर्द होने लगता है| इसलिए थोड़ा एक्सरसाइज/योग  कर लेना ही बेहतर है या वॉक पर ही निकल जाएं| 

3. गर्म पानी से स्नान करें और जोड़ों के दर्द से आराम पाएं 

सर्दियों में गर्म पानी से स्नान करना बहुत ही लाभदायक होता है| इससे हड्डियों और जोड़ों के दर्द में काफी आराम पहुंचता है| 

4. हेल्दी डाइट लें

सर्दियों में कैल्शियम युक्त, विटामिन-डी एवं अन्य पोषक तत्व से परिपूर्ण खाद्य पदार्थ लेने से जोड़ों के दर्द में बहुत राहत मिलती है| हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, दही, ब्रोकली, बादाम का दूध, सोयाबीन, अंजीर, तिल के बीज को अपने आहार में शामिल कर पर्याप्त कैल्शियम की मात्रा को पूरा किया जा सकता है| और विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत धूप है| इसके अलावा दुग्ध उत्पादों में भी विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होता है|

5. सर्दियों में पर्याप्त पानी पिएं - जोड़ों का दर्द दूर रहेगा 

सर्दियों के मौसम में हमें प्यास भी कम ही लगती है और कम पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इससे जोड़ों में दर्द हो सकता है| पानी की पर्याप्त मात्रा रहने से हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहता है| इस कारण मांस पेशियों में भी खिंचाव नहीं होता है और हमें हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल जाती है|

6.तरल पदार्थों का सेवन करें 

पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों के सेवन करने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. जोड़ों को चिकनाई मिलती है और मांसपेशियों में ऐंठन नहीं होता है. एक दिन में कम से कम 6-8 गिलास पानी का सेवन करना बेहतर रहता है. आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं जो एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों के साथ पॉलीफेनोल्स से भरपूर होती है. इसके अलावा सूप भी पिया जा सकता है.



Health My Freak :हमारे ब्लॉग का उद्देश्य आप सभी लोगों को आपके स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स हिंदी भाषा में उपलब्ध कराना है. यह ब्लॉग उन सभी लोगों के लिए है जो इंटरनेट से स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स को जानना चाहते हैं. उम्मीद करते हैं आपको हमारा ब्लॉग पसंद आ रहा है. इस ब्लॉग पर आपको स्वास्थ्य से संबंधित बहुत कुछ नया जानने को मिलेगा। 

अस्वीकरण :यह ब्लॉग पोस्ट चिकित्सा सलाह प्रदान नहीं करता है. सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह चिकित्सा सलाह या अन्य स्वास्थ्य सलाह का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हर सुबह एक सेब खाने के इन 11 फायदों को जानकर हैरान रह जाएंगे आप |

Health My Freak - Best Health Care Tips In Hindi आपने यह कहावत तो जरूर ही सुनी होगी - An apple a day, keeps the doctor away. यानी हर दिन एक ...