![]() |
| Health My Freak - Best Health Care Tips In Hindi |
हमारे शरीर के लिए विटामिन्स बहुत ही जरूरी होते हैं | यह हमारे शारीरिक कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने में सहायक होते हैं और हमें रोगों से दूर रखते हैं | साथ ही यह हमारे शारीरिक सुंदरता को भी बढ़ा देते हैं |आज हम आपको विटामिन-ई के बारे में बताने जा रहे हैं | विटामिन-ई भी बहुत महत्वपूर्ण विटामिन होता है | हालांकि इसे त्वचा के लिए ज्यादा जरूरी समझा जाता है लेकिन, इसके कई और भी स्वास्थ्य संबंधी लाभ हैं | विटामिन-ई त्वचा, बालों से लेकर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तक के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | विटामिन-ई कई प्रकार के फलों, तेलों और ड्राई फ्रूट्स में पाया जाता है | विटामिन-ई से भरपूर खाद्य पदार्थों के अलावा इसके सप्लीमेंट्स भी हम उपयोग में ला सकते हैं |
सेहत के लिए कितना जरूरी होता है विटामिन-ई ?
एंटीऑक्सीडेंट-
विटामिन-ई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को बचाने में मदद करते हैं एंटीएक्सीडेंट का मतलब है कि यह कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं यह कोशिकाओं की रक्षा करके शरीर को कई गंभीर रोगों से बचा लेते हैं |
झुर्रियों से छुटकारा पाएं
विटामिन-ई में मौजूद एंटी एजिंग ऑक्सीडेंट बढ़ती हुई उम्र का असर कम करते हैं और आपको जवान रखते हैं स्किन पर पड़ने वाले झुर्रियों से भी विटामिन-ई छुटकारा दिलाता है |
मानसिक रोगों को दूर करे
मानसिक रोगों को दूर करने में भी विटामिन-ई काफी असरदार है | एक्सपर्ट्स बताते हैं कि विटामिन-ई की कमी से मानसिक विकारों के बढ़ने की संभावना को इनकार नहीं किया जा सकता है |
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
विटामिन-ई आपके प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है विटामिन-ई आप के बढ़ती हुई उम्र के बावजूद होने वाले संक्रमणों से आपको निजात दिलाता है | इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिनमें विटामिन-ई प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो |
आंखों के लिए बेहतर
बढ़ती हुई उम्र के साथ आंखों में कुछ विकार आ ही जाते हैं जैसे-मोतियाबिंद | विटामिन-ई इन विकारों में कारगर असर दिखाता है लेकिन, आंखों के लिए कोई भी विटामिन-ई के सप्लीमेंट्स लेने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें | वैसे भी बिना चिकित्सीय सलाह के कोई भी सप्लीमेंट का सेवन करना हानिकारक ही रहता है |
ह्रदय रोगों में भी लाभप्रद
विटामिन-ई खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में कमी लाकर ह्रदय संबंधी बीमारियों की संभावनाओं को दूर करता है | यह रक्त के थक्के (ब्लड क्लॉट्स) बनने की आशंका को भी कम करता है जिससे हार्ट अटैक आने की संभावना भी कम हो जाती है |
लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण
विटामिन-ई लाल रक्त कोशिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) का निर्माण करने में सहायता करता है | विटामिन-ई का सेवन प्रेगनेंसी के दौरान करने से बच्चे को खून की कमी यानी एनीमिया से बचाया जा सकता है |
कैंसर से बचाए
विटामिन-ई कैंसर से भी बचाता है. शोध से पता चला है कि जिन लोगों को कैंसर होता है, उनके शरीर में विटामिन-ई की मात्रा कम पाई गई है.
स्किन के लिए फायदेमंद
विटामिन-ई का उपयोग सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है. इसका कारण है कि यह एक बेहतरीन क्लींजर है, जो स्किन पर जमी गंदगी और मृत कोशिकाओं की सफाई करने में सहायक है. इसके अलावा स्किन को प्राकृतिक नमी प्रदान करने के लिए विटामिन-ई बहुत अधिक फायदेमंद है.
ये भी पढ़ें - जानिए लक्षण कहीं आपको साइकोलॉजिस्ट की जरूरत तो नहीं !
Health My Freak :हमारे ब्लॉग का उद्देश्य आप सभी लोगों को आपके स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स हिंदी भाषा में उपलब्ध कराना है. यह ब्लॉग उन सभी लोगों के लिए है जो इंटरनेट से स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स को जानना चाहते हैं. उम्मीद करते हैं आपको हमारा ब्लॉग पसंद आ रहा है. इस ब्लॉग पर आपको स्वास्थ्य से संबंधित बहुत कुछ नया जानने को मिलेगा।
अस्वीकरण :यह ब्लॉग पोस्ट चिकित्सा सलाह प्रदान नहीं करता है. सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह चिकित्सा सलाह या अन्य स्वास्थ्य सलाह का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें