शनिवार, 26 दिसंबर 2020

सर्दियों में कैसे रखें अपने सेहत का ख़ास ख्याल ?

 

sardiyon-mein-kaise-rakhen-apne-sehat-ka-khaas-khyaal,best-healthcare-tips-in-hindi
Health My Freak - Best HealthCare Tips In Hindi

सर्दियों के मौसम ने भारत में दस्तक दे दिया है| सर्दियों का मौसम बड़ा ही सुहावना होता है| यूं तो इस मौसम के अपने ही मजे हैं| पर अगर सेहत का ध्यान नहीं रखा तो, यह बड़ा ही सुहावना मौसम आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकता है| वैसे भी आजकल कोरोना हर किसी की परेशानी का सबब बना हुआ है| आज जरूरत है इस कोरोना काल में अपने सेहत का खास ख्याल रखा जाए| आइए जानते हैं कि 

सर्दियों में कैसे रखें अपने सेहत का ख़ास ख्याल ? 


1.सर्दियों में खानपान पर दें विशेष ध्यान -

सर्दियों के मौसम में खूब सारे फल और सब्जियां भरपूर मात्रा में उपलब्ध होती है| अतः इनका खूब सेवन करें| फलों और सब्जियों में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी मददगार साबित होते हैं| ठंड के मौसम में हमें प्यास  भी बहुत कम लगती है| और हमारे शरीर में पानी की कमी होने से कब्ज की समस्या भी ठंड के दिनों में होने लगती है| ऐसे में गर्म पानी का सेवन करना बहुत बेहतर रहता है| हर्बल टी का भी सेवन करें| सर्दियों में खानपान का विशेष ध्यान रखकर अपने सेहत का ख़ास ख्याल रखा जा सकता है|  


2.सर्दियों में वजन पर भी रखें नियंत्रण -

गर्मियों की तुलना में सर्दियों में खाने की भूख बढ़ जाती है| और ठंड की वजह से शारीरिक श्रम बहुत ही कम हो पाता है| जिसके फलस्वरूप वजन तेजी से बढ़ने लगता है| अतः खान-पान में नियमितता लाएं| और 15 से 20 मिनट तक एक्सरसाइज भी करें / योग भी कर सकते हैं|  


3.छोटे बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ख्याल - 

सर्दियों के मौसम में तो हम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करते ही हैं| लेकिन बच्चों एवं बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है| उन्हें प्रतिदिन सुबह की धूप का सेवन करवाएं| धूप हम सभी के स्वस्थ रहने के लिए भी बेहद जरूरी है| धूप न मिलने से हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है| और संभव हो तो स्नान गुनगुने पानी से ही कराएं| 


4.ठंड के मौसम में पर्याप्त नींद भी है जरूरी -

सर्दियों में रातें लंबी होती है| तो 6 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लें| और बाकी समय का सदुपयोग करें| वरना आप पीछे रह जाएंगे| क्योंकि जमाने के साथ कदमताल भी तो बहुत जरूरी है|


5.सर्दियों में त्वचा का रूखापन और बेजान हो जाना - 

ठंड के मौसम में हमारी त्वचा रूखी और बेजान सी हो जाती है| आमतौर पर ठंड के मौसम में ऐसा हो जाता है| अतः इनसे बचने के लिए ऑयल और बॉडी लोशन का उपयोग कर सर्दियों में अपने त्वचा की सेहत का ख्याल रखें| 


6.तनाव से दूर रहें 

बदलते मौसम में अक्सर बड़ी उम्र के लोगों के साथ अवसाद बढ़ जाता है. यह आपके शरीर की बीमारियों और संक्रमण से लड़ने की क्षमता में बाधा उत्पन्न करता है. इसलिए तनाव से जितना हो सके दूर ही रहें। 


7.नमक का कम सेवन करें 

सर्दियों के मौसम में नमक की कम मात्रा का सेवन करना चाहिए। अधिक नमक का सेवन करने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा रहता है.


ये भी पढ़ें - सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, कैसे रखें ख्याल ?


Health My Freak :हमारे ब्लॉग का उद्देश्य आप सभी लोगों को आपके स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स हिंदी भाषा में उपलब्ध कराना है. यह ब्लॉग उन सभी लोगों के लिए है जो इंटरनेट से स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स को जानना चाहते हैं. उम्मीद करते हैं आपको हमारा ब्लॉग पसंद आ रहा है. इस ब्लॉग पर आपको स्वास्थ्य से संबंधित बहुत कुछ नया जानने को मिलेगा। 

अस्वीकरण :यह ब्लॉग पोस्ट चिकित्सा सलाह प्रदान नहीं करता है. सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह चिकित्सा सलाह या अन्य स्वास्थ्य सलाह का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

बुधवार, 23 दिसंबर 2020

नींद नहीं आ रही है... कहीं यह वजह तो नहीं !

neend-nahin-aa-rahi-hai-kahin-yeh-wajah-to-nahin,best-healthcare-tips-in-hindi
Health My Freak - Best HealthCare Tips In Hindi

ठंड का मौसम इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है | या यूं कहें सर्दियों ने इन दिनों काफी कहर बरपाया हुआ है|  पर ऐसे में अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो परेशान ना हों बल्कि वजह ढूढें कि आप कौन सी ऐसी गलतियां कर रहे हैं जिसकी वजह से आपकी नींद आपसे कोसों दूर हो गई है और आप करवटें बदलते रह जाते हैं| कईयों के साथ तो ऐसी  भी समस्या है कि रात को सोने की पूरी कोशिश करने के बावजूद भी सो नहीं पाते हैं| ऐसे में डॉक्टर से यथाशीघ्र संपर्क करना बेहतर रहता है |  कुछ ऐसे भी कारण है जो आपकी अच्छी नींद में बाधा डालते हैं तो चलिए उन 

वजहों को ढूंढते हैं जिनके लिए आपको नींद नहीं आ रही है ...   

   

1.पर्याप्त शारीरिक श्रम में कमी -

बहुत अधिक ठंड की वजह से हमारे शारीरिक श्रम/गतिविधि में कमी आ गई है|  ऐसे में घर पर ही थोड़ा वर्कआउट कर लेना बेहतर है| 15 से 20  मिनट तक की एक्सरसाइज भी आपको फिट रख सकता है| सुबह घना कोहरा होने की वजह से शाम को भी वॉक  पर निकल सकते हैं| 

2.दिनचर्या में अनियमितता- 

अगर रात को नींद नहीं आ रही है तो आपकी अनियमित दिनचर्या भी एक वजह हो सकती है|  अच्छी नींद के लिए बेहद जरूरी है कि आपका आहार भी अच्छा हो|  अतः आप समय से खाएं। दिन में तो बिल्कुल भी ना सोएं।  रात का खाना सोने से 2 घंटे पहले ही खा लें और रात में सोने का समय निश्चित कर लें| कोशिश करें कि  6 से 7 घंटे की पर्याप्त नींद लें|  टीवी देखने का भी समय निर्धारित कर लें| मतलब हर काम अपने निर्धारित समय पर ही करें|

3.चिंता से ग्रसित रहना-

चिंता से ग्रसित रहना भी एक बड़ी वजह है जो आपके  नींद में खलल डालती है |  आज के इस भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग इतने तनावग्रस्त हो गए हैं कि उन्हें नींद ही नहीं आ रही है. मानो रातों की नींद ही कहीं उड़ गई हो|  मन अशांत रहता है| दिमागी तौर पर हम थके और चिडचिड़े  महसूस करते हैं|  लंबे समय तक नींद पूरी नहीं होने से हमारी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता  है |  हमें कई तरह की मानसिक बीमारियां भी हो सकती हैं|  इसलिए तनाव  से जितना हो सके दूरी रखें |

4.सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल- 

आज का युवा वर्ग सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा निर्भर हो गया है|  आंकड़े बताते हैं युवा वर्ग अपने स्मार्टफोन पर ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं| देर रात तक सभी अपने फोन पर व्यस्त रहते हैं| और उनकी भी यही शिकायत रहती  है कि उन्हें देर रात तक नींद ही नहीं आ रही है| स्मार्टफोन भी एक बड़ा वजह है जो आपके नींद पर असर डालता  है|  सोशल मीडिया पर इतने निर्भर मत होइए|  इनका सीमित उपयोग करें| 

5.कैफीन करे नींद को कोसों दूर 

अगर आप भी सोने से पहले एक कप चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं तो अपने इस आदत से बचें। क्योंकि कैफीन नींद को लाने की जगह हमसे दूर कर देती है.


ये भी पढ़ें - सर्दियों में कैसे रखें अपने सेहत का ख़ास ख्याल ?


Health My Freak :हमारे ब्लॉग का उद्देश्य आप सभी लोगों को आपके स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स हिंदी भाषा में उपलब्ध कराना है. यह ब्लॉग उन सभी लोगों के लिए है जो इंटरनेट से स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स को जानना चाहते हैं. उम्मीद करते हैं आपको हमारा ब्लॉग पसंद आ रहा है. इस ब्लॉग पर आपको स्वास्थ्य से संबंधित बहुत कुछ नया जानने को मिलेगा। 

अस्वीकरण :यह ब्लॉग पोस्ट चिकित्सा सलाह प्रदान नहीं करता है. सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह चिकित्सा सलाह या अन्य स्वास्थ्य सलाह का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

शनिवार, 21 नवंबर 2020

7 तरीके डिप्रेशन से बाहर कैसे निकलें ?

 

7-tarike-depression-se-bahar-kaise-niklen,best-healthcare-tips-in-hindi
Health My Freak - Best HealthCare Tips In Hindi


कोरोना संक्रमण काल में हमारे दैनिक जीवन में काफी बदलाव आया है| ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) के प्रति हमारी उदासीनता बहुत ही घातक सिद्ध हो सकती है| आज मानसिक स्वास्थ्य की पूर्णत: उपेक्षा की जाती है| ऐसे में सवाल उठता है कि

डिप्रेशन से कैसे बचें या डिप्रेशन से बाहर कैसे निकलें ?

इसीलिए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है| मानसिक विकार विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं| मानसिक स्वास्थ्य में आज हम अवसाद (डिप्रेशन) की बात करते हैं| हर किसी के जीवन में दुखद और परेशान करने वाली घटनाएं घटित होती रहती हैं| लेकिन अगर आप नियमित रूप से हताश और निराश महसूस करते हैं, तो आपके अवसाद ग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती है| अवसाद (डिप्रेशन) कई प्रकार के लक्षण पैदा करते हैं और ये आपके मनोदशा और शरीर को प्रभावित करते हैं|


मनोदशा में परिवर्तन, बात बात पर गुस्सा आना, बेचैनी, उदासी, खालीपन, निराशा का भाव आना, किसी कार्य में रुचि का ना होना, ऊर्जा में कमी, सामाजिक क्रियाकलापों से दूर होना, आत्महत्या के विचार, यौन इच्छा में कमी, ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ, या बातचीत के दौरान प्रतिक्रियाओं में देरी, अनिद्रा, अत्यधिक नींद आना, पाचन समस्याएं, इत्यादि| 

7 tarike depression se bahar kaise niklen,best-healthcare-tips-in-hindi
Health My Freak - Best HealthCare Tips In Hindi

अवसाद (डिप्रेशन) का इलाज पूर्णत: संभव है|


आइए हम जानें कि कैसे हम अपने जीवन शैली में परिवर्तन लाकर अवसाद (डिप्रेशन) से बाहर निकल सकते हैं ये तकनीकें आपके अवसाद (डिप्रेशन) से छुटकारा पाने में मददगार साबित हो सकती हैं|

1॰ नियमित व्यायाम /योग करें-

नियमित व्यायाम और योग आपकी मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अधिक महत्व रखता है| योग से मानसिक शांति मिलती है, तनाव दूर होता है, और अच्छी नींद भी आती है|

2॰ सोशल मीडिया का करें सीमित उपयोग-

सोशल मीडिया का ज्यादा उपयोग हमें मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार बना रहा है आज सोशल मीडिया का लगातार इस्तेमाल की वजह से युवा और किशोर बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं|

3॰ भरपूर नींद लें-

स्वस्थ तन और मन के लिए रोजाना 6 से 7 घंटे की भरपूर नींद जरूरी है| नियमित व्यायाम और योग करने से अच्छी और गहरी नींद आती है|

4॰ नकारात्मक विचारों से बचें-  

नकारात्मक विचार से दूर रहने के लिए योग करें| योग आपके मन- मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है| नकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों से दूरी रखें| अपने परिवार के साथ समय बिताएं| तभी आप डिप्रेशन (Depression) से बाहर निकल पाएंगे|

5॰ शराब और नशीली दवाओं का यथासंभव कम करें उपयोग-

शराब और नशीली दवाओं का अधिक उपयोग करने से आपके अवसाद ग्रस्त होने की संभावना और बढ़ जाती है|

6॰ धूम्रपान से बचें-

धूम्रपान करने से स्वास्थ्य पर बहुत ही प्रतिकूल और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है |

7॰ डॉक्टरी सलाह बहुत है जरूरी-

अपने डॉक्टर से परामर्श  लेकर दवाइयां समय पलेते रहें| उन्हें बिना डॉक्टरी सलाह के बंद ना करें|

    

    डिप्रेशन (Depression) से बचने के इन उपायों को अपनाकर अपने मानसिक स्वास्थ्य का अच्छी तरह से ध्यान रखा जा सकता है


Health My Freak :हमारे ब्लॉग का उद्देश्य आप सभी लोगों को आपके स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स हिंदी भाषा में उपलब्ध कराना है. यह ब्लॉग उन सभी लोगों के लिए है जो इंटरनेट से स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स को जानना चाहते हैं. उम्मीद करते हैं आपको हमारा ब्लॉग पसंद आ रहा है. इस ब्लॉग पर आपको स्वास्थ्य से संबंधित बहुत कुछ नया जानने को मिलेगा। 

अस्वीकरण :यह ब्लॉग पोस्ट चिकित्सा सलाह प्रदान नहीं करता है. सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह चिकित्सा सलाह या अन्य स्वास्थ्य सलाह का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

हर सुबह एक सेब खाने के इन 11 फायदों को जानकर हैरान रह जाएंगे आप |

Health My Freak - Best Health Care Tips In Hindi आपने यह कहावत तो जरूर ही सुनी होगी - An apple a day, keeps the doctor away. यानी हर दिन एक ...