![]() |
| Health My Freak - Best HealthCare Tips In Hindi |
ठंड का मौसम इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है | या यूं कहें सर्दियों ने इन दिनों काफी कहर बरपाया हुआ है| पर ऐसे में अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो परेशान ना हों बल्कि वजह ढूढें कि आप कौन सी ऐसी गलतियां कर रहे हैं जिसकी वजह से आपकी नींद आपसे कोसों दूर हो गई है और आप करवटें बदलते रह जाते हैं| कईयों के साथ तो ऐसी भी समस्या है कि रात को सोने की पूरी कोशिश करने के बावजूद भी सो नहीं पाते हैं| ऐसे में डॉक्टर से यथाशीघ्र संपर्क करना बेहतर रहता है | कुछ ऐसे भी कारण है जो आपकी अच्छी नींद में बाधा डालते हैं तो चलिए उन
वजहों को ढूंढते हैं जिनके लिए आपको नींद नहीं आ रही है ...
1.पर्याप्त शारीरिक श्रम में कमी -
बहुत अधिक ठंड की वजह से हमारे शारीरिक श्रम/गतिविधि में कमी आ गई है| ऐसे में घर पर ही थोड़ा वर्कआउट कर लेना बेहतर है| 15 से 20 मिनट तक की एक्सरसाइज भी आपको फिट रख सकता है| सुबह घना कोहरा होने की वजह से शाम को भी वॉक पर निकल सकते हैं|
2.दिनचर्या में अनियमितता-
अगर रात को नींद नहीं आ रही है तो आपकी अनियमित दिनचर्या भी एक वजह हो सकती है| अच्छी नींद के लिए बेहद जरूरी है कि आपका आहार भी अच्छा हो| अतः आप समय से खाएं। दिन में तो बिल्कुल भी ना सोएं। रात का खाना सोने से 2 घंटे पहले ही खा लें और रात में सोने का समय निश्चित कर लें| कोशिश करें कि 6 से 7 घंटे की पर्याप्त नींद लें| टीवी देखने का भी समय निर्धारित कर लें| मतलब हर काम अपने निर्धारित समय पर ही करें|
3.चिंता से ग्रसित रहना-
चिंता से ग्रसित रहना भी एक बड़ी वजह है जो आपके नींद में खलल डालती है | आज के इस भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग इतने तनावग्रस्त हो गए हैं कि उन्हें नींद ही नहीं आ रही है. मानो रातों की नींद ही कहीं उड़ गई हो| मन अशांत रहता है| दिमागी तौर पर हम थके और चिडचिड़े महसूस करते हैं| लंबे समय तक नींद पूरी नहीं होने से हमारी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है | हमें कई तरह की मानसिक बीमारियां भी हो सकती हैं| इसलिए तनाव से जितना हो सके दूरी रखें |
4.सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल-
आज का युवा वर्ग सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा निर्भर हो गया है| आंकड़े बताते हैं युवा वर्ग अपने स्मार्टफोन पर ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं| देर रात तक सभी अपने फोन पर व्यस्त रहते हैं| और उनकी भी यही शिकायत रहती है कि उन्हें देर रात तक नींद ही नहीं आ रही है| स्मार्टफोन भी एक बड़ा वजह है जो आपके नींद पर असर डालता है| सोशल मीडिया पर इतने निर्भर मत होइए| इनका सीमित उपयोग करें|
5.कैफीन करे नींद को कोसों दूर
अगर आप भी सोने से पहले एक कप चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं तो अपने इस आदत से बचें। क्योंकि कैफीन नींद को लाने की जगह हमसे दूर कर देती है.
ये भी पढ़ें - सर्दियों में कैसे रखें अपने सेहत का ख़ास ख्याल ?
Health My Freak :हमारे ब्लॉग का उद्देश्य आप सभी लोगों को आपके स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स हिंदी भाषा में उपलब्ध कराना है. यह ब्लॉग उन सभी लोगों के लिए है जो इंटरनेट से स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स को जानना चाहते हैं. उम्मीद करते हैं आपको हमारा ब्लॉग पसंद आ रहा है. इस ब्लॉग पर आपको स्वास्थ्य से संबंधित बहुत कुछ नया जानने को मिलेगा।
अस्वीकरण :यह ब्लॉग पोस्ट चिकित्सा सलाह प्रदान नहीं करता है. सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह चिकित्सा सलाह या अन्य स्वास्थ्य सलाह का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें