![]() |
| Health My Freak - Best HealthCare Tips In Hindi |
ब्रेकफास्ट हमारे दिन भर के आहार में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. हमारे शरीर के प्रभावी ढंग से काम करने के लिए ब्रेकफास्ट सभी आयु वर्गों के लिए बेहद जरूरी है. ब्रेकफास्ट करने का सही समय सुबह उठने के घंटे भर बाद का होता है. ब्रेकफास्ट करने से हम अपने दैनिक क्रियाकलापों को अत्यधिक ऊर्जा के साथ संपन्न करते हैं. वहीं दूसरी तरफ अगर ब्रेकफास्ट स्किप किया जाए तो हमारे सेहत पर काफी बुरा असर होता है. बेवजह थकान और कमजोरी जैसी महसूस होती है. मोटापा, हृदय संबंधी रोग, डायबिटीज और तनाव जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं. तो आइए हम बताते हैं कि कैसे बेवजह लोग
ब्रेकफास्ट स्किप कर अपनी परेशानियां बढ़ा लेते हैं.
मोटापा
अगर आप यह सोचते हैं कि ब्रेकफास्ट स्किप करने से वजन कम होता है तो आप बिल्कुल गलत सोचते हैं. दरअसल ब्रेकफास्ट स्किप करने पर दिन के समय काफी जोरों से भूख लगती है और उस समय जितना भी भोजन हमारे सामने आता है सब ख़त्म हो जाता है मतलब जितनी कैलोरी की आवश्यकता होती है हम उससे ज्यादा कैलोरी इनटेक कर लेते हैं परिणाम स्वरूप वजन तेजी से बढ़ता है.
हार्ट अटैक
ब्रेकफास्ट स्किप करने से मोटापा बढ़ता है जिससे हृदय संबंधी रोगों की आशंका बढ़ती है हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है.
डायबिटीज
ब्रेकफास्ट स्किप करने वालों को डायबिटीज टाइप 2 का खतरा बहुत ज्यादा होता है. इसलिए ब्रेकफास्ट स्किप ना करें। यह डायबिटीज टाइप 2 होने की सम्भावना को काफी कम करता है.
उर्जा में कमी
ब्रेकफास्ट स्किप करने से शरीर की ग्लूकोज लेवल में कमी आ जाती है इससे शरीर में दिनभर ऊर्जा में कमी और थकान रहती है.
मेटाबॉलिज्म स्तर घटना
ब्रेकफास्ट स्किप करने से आपके मेटाबॉलिज्म पर बहुत बुरा असर पड़ता है. लंबे समय तक नहीं खाने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जिससे शरीर के कैलोरी बर्न करने की क्षमता घट जाती है.
मूड स्विंग होना
ज्यादा लंबे समय तक भूखे रहने से गुस्सा आने लगता है. स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है ब्रेकफास्ट करने वाले व्यक्तियों का मूड बेहतर रहता है उन लोगों के मुकाबले जो ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं.
मुंह से बदबू
ब्रेकफास्ट स्किप करने से आपके ओरल हेल्थ पर भी असर पड़ता है. ब्रेकफास्ट स्किप करने से आपके मुंह में लार कम मात्रा में बनता है. जिस कारण बैक्टीरिया मुंह में ही रह जाते हैं और मुंह से बदबू आने लगती है.
एसिडिटी की समस्या
जब हम भूखे रहते हैं तो पेट में एसिड बनता है. रात के भोजन के बाद सुबह ब्रेकफास्ट के समय तक अच्छा खासा अंतराल हो जाता है. अगर हम ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं तो पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे एसिडिटी होने के साथ-साथ अल्सर होने का भी खतरा बढ़ जाता है.
हेयर फॉल की समस्या
अगर आप अपने बालों को मजबूत और घना बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट करें। ब्रेकफास्ट स्किप करने से प्रोटीन का स्तर कम हो सकता है और इसके साथ ही यह केराटिन के स्तर को भी प्रभावित कर सकता है, जो हेयरग्रोथ को रोकता है और बालों के झड़ने का कारण बन सकता है.
ये भी पढ़ें - नियमित रक्तदान के हैं 7 बेहतरीन फायदे |
Health My Freak :हमारे ब्लॉग का उद्देश्य आप सभी लोगों को आपके स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स हिंदी भाषा में उपलब्ध कराना है. यह ब्लॉग उन सभी लोगों के लिए है जो इंटरनेट से स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स को जानना चाहते हैं. उम्मीद करते हैं आपको हमारा ब्लॉग पसंद आ रहा है. इस ब्लॉग पर आपको स्वास्थ्य से संबंधित बहुत कुछ नया जानने को मिलेगा।
अस्वीकरण :यह ब्लॉग पोस्ट चिकित्सा सलाह प्रदान नहीं करता है. सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और यह चिकित्सा सलाह या अन्य स्वास्थ्य सलाह का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें